Skip to main content

2.आत्मविजय अभियान-दूसरी कड़ी- बुराइयाँ शोर बहुत करती हैं

     2.आत्मविजय अभियान-दूसरी कड़ी-  बुराइयाँ शोर बहुत करती हैं

हम सभी अपने दैनिक जीवन में हर घड़ी खुद के भीतर सद्गुणों और दुर्गुणों के बीच संघर्ष करते रहते हैं।  लेकिन एक इंसान जिसकी प्रवृत्ति गलत कामों को करने की होती है वह इंसान हमेशा अपने गलत कामों की सामाजिक स्वीकार्यता के लिए बेचैन रहता है। इसे हम खुद के अंदर भी देखते पाते हैं और घर, परिवार ,समाज, राजनीति हर जगह पाते हैं। इस तथ्य को महाभारत ग्रंथ में श्रीमद्भागवद्गीता में बहुत अच्छी तरह उकेरा गया है, जिसे हम समझ सकते हैं।
         महाभारत के युद्ध  के वर्णन में संजय को जो बात सबसे पहले दिखती है वो है दुर्योधन की बेचैनी। सभी को पता है कि महाभारत का युद्ध दुर्योधन की जिद्द और धृतराष्ट्र की विवशता का परिणाम है। दोनों ही अपने परिजनों के जायज अधिकारों का हनन करने पर तुले हैं। तब अधिकारों से वंचित हुए परिजन भी प्रतिकार करने को विवश होते हैं, तो परिणाम में महाभारत का युद्ध होता है।
       महाभारत के युद्ध के दौरान  जब जन्मांध धृतराष्ट्र संजय से युद्ध का वर्णन करने के लिए कहता है तो संजय को युद्ध के मैदान में दुर्योधन ही सबसे पहले क्यों दिखता है, ये सवाल तो हम में से किसी के मन में उठना स्वाभाविक है। दरअसल जीवन में जब भी अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष होता है तो शुरुआत में बुराई खुद को बड़ा दिखाने की कोशिश करती है, वो तरह तरह से लोगों का और लोगों की प्रकृति का ध्यान अपनी ओर खींचने का प्रयास करती है ताकि लोगों की नजर में उसे एक स्वीकार्यता और वैधानिकता मिल सके। सो वो ध्यान खींचने के लिए भोंडा प्रदर्शन करती है। बुराई खुद को स्थापित करने के लिए तरह तरह का प्रदर्शन करती है। आप अपने अगले बगल देखिए। जो जितना गलत होगा वो खुद को सही साबित करने के लिए उतने ही जोर जोर से चीख चीख कर लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश करेगा । दुर्योधन महाभारत का युद्ध शुरू होने पूर्व  यही कर रहा है।
     हर गलत प्रवृत्ति को बेचैनी होती है और उसे अच्छी प्रवृत्तियों से हारने का डर भी होता है सो वो बेचैनी में इधर उधर भटकती है और प्रयास करती है कि उसे सामाजिक स्वीकार्यता मिले। कोई ऐसा मिले जिसके पास उसे अपनी बुराइयों को व्यक्त करने में कठिनाई न हो, संकोच न हो। ये बेचैनी उसके इस अहसास का परिणाम होती है कि वो हार जाएगी अच्छाई से। डरा हुआ मन, डरा हुआ इंसान घबराहट में उसके पास दौड़ता है जँहा जाकर उसे सम्बल मिलने की उम्मीद होती है। बुराई को कभी भी खुद पर आत्मविश्वास नही  होता, सो वो किसी भरोसे के इंसान के पास जाकर भरोसा पाना चाहती है। दुर्योधन सेनापरि भीष्म को छोड़कर गुरु द्रोण के पास सबसे पहले जाता है तो उस समय द दुर्योधन भी यही कर रहा है, वह अपनी बुराइयों की स्वीकार्यता पाने के लिए छटपटा रहा है। उसे खुद की ताकत पर भरोसा नहीं है, तभी तो वो अपनी सेना की तरफ न देखकर पांडवों की सेना और उनकी व्यूह रचना की तरफ देखता है। बुराई चाहे जितनी भी बड़ी हो वो तो हमेशा अच्छाई से डरी होती है, उसे हमेशा अच्छाई से हार जाने का डर सताता है। जब कोई अपनी बुराई के बल पर आगे बढ़ना चाहता है तो उसे सबसे अधिक डर अच्छाई से लगता है, वो अपना ध्यान अच्छाई को हराने में लगाये उसी पर देखता है भय से सशंकित होकर। जबकि अच्छी प्रवृत्तियाँ हमेशा एक खास तरह से सुसज्जित होकर रहती हैं, उनमें बेचैनी, भय , निराशा, घबराहट नहीं होते । इसलिए अच्छी प्रवृत्तियाँ घोर बुराई के समक्ष भी एक अनुशासित दल की तरह मजबूती से खड़ी रहती हैं। सद्गुणों को दुर्गुणों से भय नहीं होता और उनकी संरचना ऐसी होती है कि ऐसे सद्गुण एक विशेष श्रृंखला में सजे होते हैं। हर एक सद्गुण सभी दुर्गुणों पर भारी होता है। इसीलिए सद्गुण या अच्छी प्रवृत्तियाँ एक खास व्यूहरचना में दिखती हैं।
       संजय ने दुर्योधन के नाम के आगे राजा शब्द लगाया है जो दुर्योधन के गुणों की स्थिति और उनकी शक्ति को इंगित करता है। दुर्योधन मोह है, धृतराष्ट्र उसी मोह में पड़कर अपने छोटे भाई के पुत्रों को मारने तक के लिए उद्दत है। मोह सारी बुराइयों का जड़ है।  जब इंसान  आँख पर मोह की पट्टी  बाँध लेता है तो उसका सारा ज्ञान और विवेक , निष्पक्ष निर्णय लेने की उसकी  क्षमता खत्म हो जाती है और वो धृतराष्ट्र हो जाता है। मोह अज्ञान और अविवेक  को जन्म देता है और फिर अवगुण बढ़ते जाते हैं। इसीलिए मोह सभी अवगुणों , सभी दुर्गुणों का स्वामी है यानी उनका राजा है। हम में से कोई भी जिस किसी परिस्थिति में मोह में पड़ता है हम गलत रास्ते पर चल पड़ते हैं। मोह से ग्रस्त व्यक्ति मोह वश झूठ बोलता है, लड़ता झगड़ता है, हिंसा तक कर डालता है और अन्याय करने से भी पीछे नहीं हटता। सम्पत्ति का मोह, वासना का मोह, प्रमाद का मोह, सत्ता का मोह आदि सभी मोह के मूल भाव के अलग अलग स्वरूप भर होते हैं। मोह में फंस कर हम गलत से गलत काम करने में पीछे नहीं रहते और मोह से अँधी हुई बुद्धि कुछ भी सही समझने के लिए तैयार नहीं होती। दुर्योधन इसी का प्रतीक भर है, सभी मोहग्रसित व्यक्तियों की स्थिति दुर्योधन सी हुई रहती है।
      अब एक सवाल और उठता है। महाभारत के युद्ध में कौरवों के प्रथम सेनापति भीष्म थे तो दुर्योधन सबसे पहले द्रोण के पास क्यों जाता है। जब आपके मन में कोई सवाल होता है तो हम आप उसके निराकरण के योग्य इंसान को खोजते हैं। शंका समाधान जो करता है वही तो गुरु होता है। गलत करने वाला व्यक्ति चाहता है कि उसे कोई ऐसा मिले जो उसकी गलतियों को तार्किकता का जामा पहना सके। भले गलत व्यक्ति सीधे सीधे ये नहीं कहे कि उसके दुर्गुणों को तार्किक वैधानिकता दी जाए, वो अपने और विपक्षी की ताकत का तुलनात्मक विवरण पेश कर गुरु से या गुरु सरीखे किसी और से अपनी शंका का समाधान चाहते हुए उससे अपने अवगुणों की तार्किक वैधानिकता की उम्मीद तो अवश्य करता है। द्रोण की युद्ध भूमि में  उपस्थिति समझाती है कि इक्षित फल प्राप्त करने के लिए दुर्गुणी को भी एक ऐसे व्यक्ति की तलाश तो रहती ही है जिससे वो अपने पक्ष में  कौशल पूर्वक तार्किक वैधानिकता गढ़वा सके।
     

Popular posts from this blog

SHRIMADBHAGAVAD GEETA CHAPTER 2 SHLOKA 47

गीता अध्याय 2 श्लोक 47 ----------------------------------- कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।  मा कर्मफलहेतुर्भुर्मा ते संगोऽस्त्वकर्मणि॥ तेरा कर्म करने में ही अधिकार है, उसके फलों में कभी नहीं। इसलिए तू कर्मों के फल हेतु मत हो तथा तेरी कर्म न करने में भी आसक्ति न हो  ॥47॥ कर्मपथ की सावधानियों और विशेषताओं को बताते हुए श्रीकृष्ण इस पथ के सम्बंध में समझाये हैं कि अन्तिम लक्ष्य तो साँख्य बुद्धि को प्राप्त करना है लेकिन उस तक पहुंचने का मार्ग योग है, कर्मपथ है। इस पथ को ध्यान पूर्वक समझना और उसका अभ्यास करना बहुत जरूरी है तभी हम साँख्य और उसके पश्चात परमब्रह्म को प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कोई और रास्ता नहीं है जो हमारेके कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर सके।        श्रीकृष्ण समझते हुए कहते हैं कि कर्म ही वो मार्ग है जिसपर हम चलकर के परम नैष्कर्म्य की स्थिति तक पहुँच सकते हैं लेकिन जब हम कर्म करते हैं तो उस कर्म की विशेषता और सावधानियों को समझना अनिवार्य है अन्यथा हम कर्मपथ से भटक जाते हैं।       ये विशेषताएँ और सावधानियाँ निम्नवत हैं----- 1....
 Politics is not all about confrontation. It's not a game to demean opponanents. History of politics tells us it was developed by society to find a common place for different warning factions of population. In this course idea of  state, sovereign power, government  etc emerged and orderly society was expected. So politics has as many branches as one can think, but interestingly those involved in politics dont understand the significance of it all the time. The very crux of the politics from the very inception of this concept is negotiation. If u avoid meaningful negotiation based on the innovation u r not doing politics, rather u r bullying society's moral . If u are government u r destined to win ur people by ur ideas and not by ur number. Such a task is not politics, its just militarization. The same erroneous decision was taken by the Kauravas, by the Nazis, by the Europeans in 18th-19th cent and by our own present govt. The only difference is that our present govt is...

13.आत्मविजय अभियान-पाठ 13-हम दुखी क्यों हो जाते हैं?

13.आत्मविजय अभियान-पाठ 13-हम दुखी क्यों हो जाते हैं? हम जीवन में बहुत सारी घट चुकी घटनाओं, घट रही घटनाओं और घटित होने वाली घटनाओं की आशंका से खुश और दुख अनुभव कर कर के तनाव लेते रहते हैं। संसार की समस्त घटनाओं को कई अलग अलग तरह से समझा जा सकता है। अपने जीवन में घट रही विभिन्न घटनाओं को समझने का एक तरीका ये होता है कि हम उनको दो वृहत श्रेणियों में बाँट देते हैं, सृजन और विनाश और जिनपर विलाप करते हैं उनको विनाश की श्रेणी में  रखते हैं और जिनपर प्रसन्नता अनुभव करते हैं उनको सृजन  की श्रेणी में रखते हैं।           इस तथ्य को समझने के लिए हम महाभारत  के युद्ध का प्रसंग ले सकते हैं। युद्ध के मैदान में जब कौरव और पांडव पक्षों की सेनाएं आमने सामने आती हैं तो अर्जुन जो अबतक अपने जीवन सभी युद्धों में विजयी रहा है अचानक युद्ध का विरोधी हो जाता है जिसपर श्रीकृष्ण उसे झिड़की भी देते हैं। अब सवाल उठता है कि श्रीकृष्ण ऐसा क्यों कह रहें हैं। अर्जुन तो युद्ध का, मार काट का विरोध ही न कर रहा है, वह तो युद्ध के पश्चात समाज में फैलने वाली परिस्थिति  की ही न ...