Skip to main content

17.आत्मविजय अभियान --17--हमारा पतन क्यों होता है।

हमारा पतन क्यों होता है?

किसी व्यक्ति के अपने कर्तव्य पालन से भागने के कारण निम्न हानि होते हैं---
अपने स्वभाव/गुण के अनुसार जो हमारे कर्तव्य हैं उनको हम गँवा देते हैं जिसके कारण गुणों की वर्तमान अवस्था से हम आगे नहीं बढ़ पाते, बल्कि उससे नीचे ही गिरते हैं। स्वभाव में। दैवी सम्पद कम होने से आसुरी गुणों में वृद्धि ही होती है जिसके कारण साधना की उच्च अवस्था से निम्न अवस्था में हमारी अवनति होती है। 
 इस कारण से सांसारिक/भौतिक रूप से हमारी पहचान भी प्रभावित होती है । हम जिस मेधा के लिए जाने जाते हैं उसका क्षरण होता है। ये तथ्य समाज के हर स्तर पर हर व्यक्ति के साथ लागू होता है। दैवी और आसुरी सम्पदाओं की संक्षिप्त सूची कुछ यूँ है--
दैवी गुण
अभयता,अन्तःकरण की शुद्धता, ध्यान में लगन, सर्वस्व का समर्पण, इन्द्रियों पर नियंत्रण, अहिंसा, सत्य, क्रोध का न होना,कर्मफल का त्याग
, चित्त की चंचलता का अभाव, सभी के प्रति दयाभाव, अनासक्ति, कोमलता, लक्ष्य के प्रति समर्पण, व्यर्थ की चेष्टा का अभाव, क्षमा, तेज, शत्रुभाव का अभाव, लालच का अभाव, पूजे जाने की भावना का अभाव, मान अपमान के भाव का अभाव इत्यादि
आसुरी गुण
      पाखण्ड, घमण्ड, अभिमान, क्रोध, कठोर वाणी, अज्ञानता, दम्भ, मान अपमान की चिंता, मद, कर्मफल में आसक्ति, इन्द्रियों में आसक्ति, निंदा, अहंकार, कामना, लोभ, मोह, अपकीर्ति प्राप्त होना इत्यादि
     जब हम स्वभाव से उत्पन्न क्षमता के अनुसार क्रियाशील नहीं होते तो न सिर्फ साधना की अवस्था से गिरते हैं बल्कि इस पतन के कारण  बढ़े हुए आसुरी गुण हमारी अपकीर्ति को ही बढ़ाता है। साधना की अवस्था के अनुसार कर्तव्य का निर्वहन कीर्ति देता है लेकिन इसका प्रतिकूल होने पर अपकीर्ति मिलती है।
    भौतिक संसार में भी जब हम अपनी क्षमता और योग्यता के अनुसार कार्य नहीं करते हैं तो हमारी बदनामी होती है। व्यक्ति विशेष से उस व्यक्ति की क्षमता के अनुसार समाज को हमसे कर्तव्य पालन की उम्मीद होती है। यदि हम ऐसा नहीं करते तो हम जिस अवस्था में होते हैं , जिस सोपान पर होते हैं उसी के अनुसार बदनामी भी मिलती है हमें।
     नैतिक शब्दावली में पाप और पुण्य का बहुत महत्व होता है।  पाप और पुण्य की अवधारणा हमारे स्वभाव के गुण की अवस्था पर निर्भर करती है। स्वभाव के अनुसार हमारे स्व गुण की अवस्था के अनुसार हमारे जो कर्तव्य होते हैं उनका निर्वहन ही पूण्य है और उनका निर्वहन नहीं करना ही पाप है।  जब हम कर्तव्य का पालन करते हैं तब हमारे अंदर दैवी गुण बढ़ते हैं , आसुरी गुण कम होते हैं , हम साधना की उच्चतर अवस्था में प्रवृत्त होते हैं अर्थात पूण्य को प्राप्त होते हैं। यदि इसके विपरीत होता है तो आसुरी गुण बढ़ते हैं जिससे पाप की वृद्धि होती है।
     भौतिक /सांसारिक समाज में भी इसी को दुहराया जाता है। यदि हम अपने निर्धारित कर्तव्य को करने में असमर्थ होते हैं तो हमारी जगहँसाई ही होती है।  कर्तव्य से गिरा इंसान ही पापी कहलाता है।
       इस बात का ध्यान रहे कि पाप और पुण्य कोई बाहरी सत्ता निर्धारित नहीं करती है। हम स्वयम के कर्मों का ही परिणाम भुगतते हैं। पाप और पुण्य, कीर्ति और अपकीर्ति हमारे अपने ही कर्मों के स्वाभाविक परिणाम होते हैं। सो हमें इस बात पर ध्यान रहे कि किसी भी परिस्थिति में हम कर्तव्यच्युत नहीं हों अन्यथा हमें जो भुगतना होगा भुगतेंगे हीं साथ साथ हमारी वजह से समाज में भी अनाचार, अत्याचार, असत्य, हिंसा, घृणा जैसे आसुरी प्रवित्तियों का जोर बढ़ेगा जिसकी कीमत समाज और प्रकृति को भुगतना ही होगा। आप स्वयं देखें कि आज की परिस्थिति में हमारी कमजोरी के कारण ही समाज और उसके भौतिक , प्राकृतिक और बौद्धिक वातावरण की क्या दुर्गति हो रही है। हम आप सभी यदि खुद का आत्मपरीक्षण करें तो पाते हैं कि हम तो अपने निर्धारित कर्तव्य से विमुख होकर जो कर रहें हैं उसे हीं वापस पा रहें हैं। बोया पेड़ बबूर का तो आम कँहा से पाओगे।

Popular posts from this blog

SHRIMADBHAGAVAD GEETA CHAPTER 2 SHLOKA 47

गीता अध्याय 2 श्लोक 47 ----------------------------------- कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।  मा कर्मफलहेतुर्भुर्मा ते संगोऽस्त्वकर्मणि॥ तेरा कर्म करने में ही अधिकार है, उसके फलों में कभी नहीं। इसलिए तू कर्मों के फल हेतु मत हो तथा तेरी कर्म न करने में भी आसक्ति न हो  ॥47॥ कर्मपथ की सावधानियों और विशेषताओं को बताते हुए श्रीकृष्ण इस पथ के सम्बंध में समझाये हैं कि अन्तिम लक्ष्य तो साँख्य बुद्धि को प्राप्त करना है लेकिन उस तक पहुंचने का मार्ग योग है, कर्मपथ है। इस पथ को ध्यान पूर्वक समझना और उसका अभ्यास करना बहुत जरूरी है तभी हम साँख्य और उसके पश्चात परमब्रह्म को प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कोई और रास्ता नहीं है जो हमारेके कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर सके।        श्रीकृष्ण समझते हुए कहते हैं कि कर्म ही वो मार्ग है जिसपर हम चलकर के परम नैष्कर्म्य की स्थिति तक पहुँच सकते हैं लेकिन जब हम कर्म करते हैं तो उस कर्म की विशेषता और सावधानियों को समझना अनिवार्य है अन्यथा हम कर्मपथ से भटक जाते हैं।       ये विशेषताएँ और सावधानियाँ निम्नवत हैं----- 1....
 Politics is not all about confrontation. It's not a game to demean opponanents. History of politics tells us it was developed by society to find a common place for different warning factions of population. In this course idea of  state, sovereign power, government  etc emerged and orderly society was expected. So politics has as many branches as one can think, but interestingly those involved in politics dont understand the significance of it all the time. The very crux of the politics from the very inception of this concept is negotiation. If u avoid meaningful negotiation based on the innovation u r not doing politics, rather u r bullying society's moral . If u are government u r destined to win ur people by ur ideas and not by ur number. Such a task is not politics, its just militarization. The same erroneous decision was taken by the Kauravas, by the Nazis, by the Europeans in 18th-19th cent and by our own present govt. The only difference is that our present govt is...

13.आत्मविजय अभियान-पाठ 13-हम दुखी क्यों हो जाते हैं?

13.आत्मविजय अभियान-पाठ 13-हम दुखी क्यों हो जाते हैं? हम जीवन में बहुत सारी घट चुकी घटनाओं, घट रही घटनाओं और घटित होने वाली घटनाओं की आशंका से खुश और दुख अनुभव कर कर के तनाव लेते रहते हैं। संसार की समस्त घटनाओं को कई अलग अलग तरह से समझा जा सकता है। अपने जीवन में घट रही विभिन्न घटनाओं को समझने का एक तरीका ये होता है कि हम उनको दो वृहत श्रेणियों में बाँट देते हैं, सृजन और विनाश और जिनपर विलाप करते हैं उनको विनाश की श्रेणी में  रखते हैं और जिनपर प्रसन्नता अनुभव करते हैं उनको सृजन  की श्रेणी में रखते हैं।           इस तथ्य को समझने के लिए हम महाभारत  के युद्ध का प्रसंग ले सकते हैं। युद्ध के मैदान में जब कौरव और पांडव पक्षों की सेनाएं आमने सामने आती हैं तो अर्जुन जो अबतक अपने जीवन सभी युद्धों में विजयी रहा है अचानक युद्ध का विरोधी हो जाता है जिसपर श्रीकृष्ण उसे झिड़की भी देते हैं। अब सवाल उठता है कि श्रीकृष्ण ऐसा क्यों कह रहें हैं। अर्जुन तो युद्ध का, मार काट का विरोध ही न कर रहा है, वह तो युद्ध के पश्चात समाज में फैलने वाली परिस्थिति  की ही न ...