Skip to main content
नीति निर्माताओं के साथ एक इन्हेरेंट दिक्कत ये है कि वे इंसान को आँकड़े से ज्यादा कुछ नहीं मानते हैं और गरीबी एक रेखा भर है जिसे लाँघा तो अमीर हो गए। इस एप्रोच से यकीन मानिये कि विकास कभी नहीं होने वाला है। क्या आपको लगता है कि एक रेखा भर पार कर लेने से आदमी अपने परिवार को एक अच्छी और उपयोगी शिक्षा, ढंग की स्वास्थ्य सेवा, पोषण, साफ सुथरा घर , ठीक ठाक कपड़ा और जीने लायक जिंदगी देने में सक्षम हो जाता है? आदमी को आँकड़े के आईने से देखना बन्द कीजिये और एक न्याय परक, सम्मानजनक जिंदगी सभी को मुहैय्या कराने वाली नीतियों की तरफ लौटिए। नहीं तो एक अमीर पर कई हज़ार/लाख दरिद्र की गिनती करते रह जायेइगा। अभी भी इकोनॉमिक्स को फिलोसॉफी की जररूरत बनी हुई है।