Skip to main content

जन्म आधारित पहचान

           जन्म आधारित पहचान

क्या व्यक्ति की कोई धार्मिक पहचान हो ही जरूरी है? इतिहास के कुछ कारागार आज भी जीवित हैं और धार्मिक पहचान भी उन्हीं कारागारों में से एक है, अन्य हैं राष्ट्रीय पहचान, नस्लीय पहचान, जातीय, लैंगिक पहचान , इत्यादि। जो पहचान जन्म की घटना पर आधारित होते हैं वे व्यक्ति की स्वतंत्रता को , उसके निजित्व को और उसके सामाजिक स्वीकार्यता को प्रभावित करते हैं। आप जीवन भर उस घटना का भार ढोने के लिए विवश कर दिए जाते हैं जिसके घटित होने में आपका कोई न तो योगदान रहा है और न ही आपकी सहमति या असहमति ही रही है। जिस चीज के लिए आप उत्तरदायी नहीं हैं उसके परिणामों को झेलने के लिए क्यों विवश कर दिया जाता है? इस तरह की व्यवस्था में हमेशा ही असमानता बनी रहती है और यह असमानता हर कदम पर, हर स्तर पर होती है। और व्यक्ति जन्म आधारित असमानता और आसमान अवसरों और  असमान परिणामों से पिण्ड नहीं छुड़ा पाता है। भारतीय दर्शन में श्रीमद्भादगीता में श्रीकृष्ण ने जन्म के अवसर की निरर्थकता पर प्रकाश डालते हुए कुलधर्म की परिकल्पना को तो खारिज कर ही दिया है, साथ ही जिन चार वर्णों को प्रतिपादित किया है उनमें प्रवेश और उनकी प्राप्ति हेतु व्यक्ति के कर्मों को और उसके आत्मिक गुणों  को पैमाना बताया है। लेकिन महाभारत की इस कथा में भले ही सिद्धान्त के स्तर पर जन्म के महत्व को खारिज किया गया हो, लेकिन व्यवहार में पूरी कथा में जन्म आधारित परिणामों को प्रमुखता से जगह दी गई है जैसे कर्ण और एकलव्य की कथा जबकि राजघराने की स्त्रियों को इससे इम्युनिटी प्रदान की गई है। इस प्रकार हम देखते हैं कि सिद्धान्त के स्तर पर जन्म आधारित पहचान का विरोध मानव सभ्यता में बहुत शुरुआत से ही रही है। आज 21वी सदी में जब सामाजिक संरचना पर तकनीकी उपलब्धि महत्वपूर्ण प्रभाव डाल रही है, धर्म, नस्ल और जाति अपने वास्तविक कार्यों से ज्यादा राजनीतिक और आर्थिक कार्यों में हस्तक्षेप की कोशिश कर रहें है उस समय जन्म आधारित पहचानों को फिर से निर्णायक चुनौती देने का समय आ गया है। जन्म आधारित पहचानों के ही परिणाम स्वरूप आर्थिक असमानता का दौर खत्म नहीं हो रहा है और इस असमानता के पक्ष में सर्वाधिक बौद्धिक प्रयास उन अर्थशास्त्रियों और राजनीतिज्ञों के द्वारा किया जाता है जो समृद्ध वर्ग के संस्थानों से जुड़े हुए होते हैं क्योंकि वंही पर उनके वर्गीय हित जुड़े होते हैं। शिक्षा , स्वास्थ्य, रोजगार, आमदनी में पैदा हो रहे और बढ़ रहे असमानता पर कोई निर्णायक करवाई करने में ये वर्ग कोताही बरतते रहता है और इसी जन्म आधारित असमानता के दुष्परिणामों को यथावत बनाये रखने के लिए शहरी और ग्रामीण भेद को भी बरकरार रखने की कोशिश की जाती है।
   इस प्रकार जन्म आधारित पहचान के कारागार में बंद कर समाज के बहुत बड़े वर्ग को धार्मिक, नस्लीय, जातीय, लैंगिक बन्धनों में बांधकर उसे राजीनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, आमदनी के मोर्चों पर वंचित कर दिया जाता है।

Popular posts from this blog

SHRIMADBHAGAVAD GEETA CHAPTER 2 SHLOKA 47

गीता अध्याय 2 श्लोक 47 ----------------------------------- कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।  मा कर्मफलहेतुर्भुर्मा ते संगोऽस्त्वकर्मणि॥ तेरा कर्म करने में ही अधिकार है, उसके फलों में कभी नहीं। इसलिए तू कर्मों के फल हेतु मत हो तथा तेरी कर्म न करने में भी आसक्ति न हो  ॥47॥ कर्मपथ की सावधानियों और विशेषताओं को बताते हुए श्रीकृष्ण इस पथ के सम्बंध में समझाये हैं कि अन्तिम लक्ष्य तो साँख्य बुद्धि को प्राप्त करना है लेकिन उस तक पहुंचने का मार्ग योग है, कर्मपथ है। इस पथ को ध्यान पूर्वक समझना और उसका अभ्यास करना बहुत जरूरी है तभी हम साँख्य और उसके पश्चात परमब्रह्म को प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कोई और रास्ता नहीं है जो हमारेके कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर सके।        श्रीकृष्ण समझते हुए कहते हैं कि कर्म ही वो मार्ग है जिसपर हम चलकर के परम नैष्कर्म्य की स्थिति तक पहुँच सकते हैं लेकिन जब हम कर्म करते हैं तो उस कर्म की विशेषता और सावधानियों को समझना अनिवार्य है अन्यथा हम कर्मपथ से भटक जाते हैं।       ये विशेषताएँ और सावधानियाँ निम्नवत हैं----- 1....

श्रीमद्भागवत गीता-प्रवेशिका से सारांश तक

श्रीमद्भागवत गीता-प्रवेशिका से सारांश तक-- श्रीमद्भागवत गीता की शुरुआत महाभारत का युद्ध वास्तविक रूप से शूरु होने के ठीक पहले होती है और इसके अंत के साथ युद्ध प्रारम्भ होता है। तो क्या गीता युद्ध को उकसाने वाला ग्रंथ है?      इस प्रश्न का उत्तर द्वितीय अध्याय की शुरुआत में ही मिल जाता है। प्रथम अध्याय के अंत में अर्जुन हथियार डाल देता है, साफ साफ मना कर देता है कि वो अपने अंग्रजो, अनुजों, गुरुओं, बंधुओं से नहीं लड़ेगा।।सनद रहे वो डरा नहीं था, उसे  विषाद  हो गया था, वो डिप्रेशन में चला गया था। उस समय उसे उकसाने का सबसे सरल तरीका क्या  हो सकता था? कृष्ण उसे जुआ यानी चौसर की सभा याद दिलाते, द्रौपदी का वस्त्रहरण याद दिलाते, लाक्षागृह याद दिलाते, वनवास के दिन याद दिलाते। तब ज्यादा सम्भावना थी कि अर्जुन हिंसक हो कर युद्ध के लिए ततपर हो उठता। लेकिन तब अर्जुन हिंसक होता, उसमें और कौरवों में कोई फर्क नहीं रह जाता। जैसे को तैसा होता । लेकिन कृष्ण ने उसे आत्मा की अजरता, कर्तव्यबोध, धर्म, कर्म के विषय में बताया। एक बार भी प्रतिशोध की आग नहीं भड़काई उन्होंने, बल्कि उसे सत...
It's a hard fact that more than common masses it's the elite, which ditches idea of India as enshrined in the Indian National Movement and in  the  Indian  Constitution. Role of the judiciaal elite in this context has been more objectionable considering the weight of onus she has to carry to carry on the democracy.     It's the elite which sets the course of actions in most of the cases. And among all elites judicial elites are of paramount importance. In india it's judicial elite which has been responsible for killing of democratic credentials.     And when elite fails masses step in and then elite becomes useless. Farmers movement is it's example. Success of farmers mov is not less than a revolution.