भाषा व्यक्तित्व का प्रतिनिधत्व करती है। यदि भाषा में गरिमा का अभाव है तो व्यक्तित्व भी गरिमाविहीन ही होती है। खासियत ये है कि भाषा की गरिमा आपके ज्ञान के भण्डार पर निर्भर नहीं करती। ज्ञानी भाषा के उपयोग और प्रयोग में संयमी और जरिमायुक्त हो ये कतई जरूरी नहीं होता। साथ ही व्यंग भाषा की धार होती है जो सीधे सीधे श्रोता के कमजोड नस को ही निशाना बनाती है। जिनको गरिमा का भान नहीं होता वे अपनी समृद्ध भाषा में भी निहायत घटिया प्रतिक्रिया ही देते है।
बाकी सब तो ज्ञानी हैं हीं भईया😄😄😄